• Home
  • उत्तरप्रदेश
  • गांव में डीजे बजाते समय हुआ दर्दनाक हादसा, पिकअप में उतरा हाई-वोल्टेज करेंट, 9 बच्चे झुलसे
Image

गांव में डीजे बजाते समय हुआ दर्दनाक हादसा, पिकअप में उतरा हाई-वोल्टेज करेंट, 9 बच्चे झुलसे



उत्तरप्रदेश-सिद्धार्थनगर जनपद के लोटन कोतवाली क्षेत्र के ठोठरी बाजार में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब प्राथमिक विद्यालय के पास डिजे बजाते समय पिकअप वाहन में अचानक हाई-वोल्टेज करेंट उतर आया।
बताया जा रहा है कि यह करेंट हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिकअप में उतरा, जिससे आसपास मौजूद 9 बच्चे बुरी तरह झुलस गए।
स्थानीय लोगों ने तत्काल निजी साधनों से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लोटन पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।
हादसे की सूचना मिलते ही सदर विधायक श्यामधनी राही मौके पर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की।
वहीं, घटना की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) भी इमरजेंसी वार्ड पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।
फिलहाल प्रशासन द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि हाईटेंशन तारों की ऊँचाई समय रहते सुधारी जाती तो यह हादसा नहीं होता। गांव में शोक और दहशत का माहौल है।l

Releated Posts

पीयूष चौबे और श्रीष चौधरी ने दी छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएँ, कहा — यह पर्व आस्था, अनुशासन और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है..

छठ महापर्व के शुभ अवसर पर समाजसेवी श्रीष चौधरी ने सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं।…

ByBySonu KhanOct 27, 2025

सपा ने कर दिया चुनाव की तैयारी

सिद्धार्थनगर जिले में समाजवादी पार्टी के कार्यकरता विधानसभा वार आम जनता से मीटिंग व हाल चाल लेते हुए…

ByBySonu KhanAug 22, 2025

#भाजपा के खिलाफ सपाइयों ने किया जमकर विरोध प्रदर्शन

बुधवार को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडे ने सिद्धार्थनगर जिले में कलेक्ट्रेट पहुंचकर, जिलाधिकारी के माध्यम से…

ByBySonu KhanAug 21, 2025

“ट्रस्ट विद डेस्टिनी”

15 अगस्त 1947, आधी रात का समय था। दिल्ली के लाल किले में चारों ओर गहमा-गहमी थी। पंडित…

ByBySonu KhanAug 15, 2025
1 Comments Text
  • solitaire games says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    That’s a great point about mindful gaming! Sometimes a quick, accessible game like those at world of solitaire can be a perfect, low-pressure mental break. It’s nice they’re browser-based too! 😊
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Translate »
    Scroll to Top