Image

सपा ने कर दिया चुनाव की तैयारी

सिद्धार्थनगर जिले में समाजवादी पार्टी के कार्यकरता विधानसभा वार आम जनता से मीटिंग व हाल चाल लेते हुए अक्सर देखें जा रहे है।
कयास लगाया जा रहा है कि, पार्टी के सुप्रीमो ने अभी से विधानसभा की तैयारी शुरू कर दि है, कहीं न कहीं स्पष्ट समझा जा सकता है।
बीते दिनो की बात है कि समाजवादी पार्टी के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डे के अगुवाई मे बीजेपी सरकार के कई नीतियों के खिलाफ भारी संख्या में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिस तरह से पांचो विधान सभा के नेता दब-बल से मौजूद थे।
इससे साफ जाहिर होता है कि विधानसभा अध्यक्ष अभी से चुनाव का माहौल बनाने कि कोशिश करते नज़र आ रहे है।


इसी कड़ी मे देखा जाये तो 302 शोहरतगढ़ विधानसभा में समाजवादी पार्टी के द्वारा जोनल और सेक्टर प्रभारियो की मीटिंग पूर्व विधायक उग्रसेन सिंह के मार्ग दर्शन में किया गया।
मीटिंग में यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय सचिव खुर्शीद खान ने पार्टी के मौजूदा हाल पर काफी जोर देते हुए कहा, हम समाजवादियों को अभी से ज़मीनी स्तर पर काम करने की जरुरत है,
हम बीजेपी सरकार के हर फैसले के खिलाफ खड़े रहेंगे, जो जनता के हित में नहीं होगा, मौजूदा प्रदेश का जो हाल है जिस तरह स, किसान खाद को लेकर परेशान है और खाद की कालाबाजारी हो रही है, यह बीजेपी में ही संभव है, बीजेपी सरकार गरीब किसान और मजदूरों की हित में, कभी काम नहीं कर सकती है,

चर्चे में चेहरे

बांसी के कस्बो में अक्सर सामाजवादी पार्टी के चर्चित चैहरे कमाल खान बूथ लेवल पर जनता से दुःख सुख बाटते नज़र आते हैं।
बताया जा रहा है कमाल खान #अखिलेश #यादव के काफ़ी करीबी है, सूत्रों कि माने तो अखिलेश ने पीट थफ-थफाकर कमाल खान को कहा है कि अधिक से अधिक समय अपने विधानसभा में रहो..।
इसलिए आये दिन लखनऊ से बाँसी #विधानसभा का जायजा लेते रहते है, #बाँसी रोडवेज पर ठेले वाले से बात करते हुए पता चला, #सवाल, कह हो चाचा, ई कमाल खान के होये?
#चाचा का जवाब, ये बाऊ यहीं अपने ती तिलौली के तो होंए, जयदा का बताई बाऊ, इहे लड़िका के अपरेशन करेंक रहा केहू नाही खड़ा भै, एक जनिस पता चला, बड़का पछलेहरा पहुंचन, पूरा बात बतायन, तो कमाल बाऊ कहिन ऐसा चाचा कल हम लखनऊ जा रहे हैं,,,,साथ में चलो, जो हमसे हो पायेगा हम कर देंगे, #चाचा, इहे राम मनोहर लोहिया में हमरे लड़का का अपरेशन भै, आज बम्बई कमात है, अच्छे से, हमहू केरा सेब बेचित है, परिवार खुश है,

Releated Posts

पीयूष चौबे और श्रीष चौधरी ने दी छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएँ, कहा — यह पर्व आस्था, अनुशासन और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है..

छठ महापर्व के शुभ अवसर पर समाजसेवी श्रीष चौधरी ने सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं।…

ByBySonu KhanOct 27, 2025

गांव में डीजे बजाते समय हुआ दर्दनाक हादसा, पिकअप में उतरा हाई-वोल्टेज करेंट, 9 बच्चे झुलसे

उत्तरप्रदेश-सिद्धार्थनगर जनपद के लोटन कोतवाली क्षेत्र के ठोठरी बाजार में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब प्राथमिक विद्यालय…

ByBySonu KhanOct 2, 2025

#भाजपा के खिलाफ सपाइयों ने किया जमकर विरोध प्रदर्शन

बुधवार को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडे ने सिद्धार्थनगर जिले में कलेक्ट्रेट पहुंचकर, जिलाधिकारी के माध्यम से…

ByBySonu KhanAug 21, 2025

“ट्रस्ट विद डेस्टिनी”

15 अगस्त 1947, आधी रात का समय था। दिल्ली के लाल किले में चारों ओर गहमा-गहमी थी। पंडित…

ByBySonu KhanAug 15, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
Scroll to Top